Wednesday 12 June 2019

मुख्यमंत्री ने गंगा में डूबने पर बच्चे की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया


  •  

  • हिन्दुस्तान की नज़र/मो० फैज़ान


  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हरदोई में गंगा नदी में डूबने से एक बच्चे की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
    मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 
    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस दुर्घटना में लापता 02 बच्चों की तलाश के लिए बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
    ज्ञातव्य है कि जनपद हरदोई में आज स्नान करते हुए 03 बच्चे गंगा नदी में डूब गए।




No comments:

Post a Comment

Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞

यूपी में पुलिस VS वकील, धमकी के बाद हटाए गए लखनऊ के जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र अग्रवाल।

हिन्दुस्तान की नज़र - 📰 जनता से सत्ता तक हर खबर... Updated at: 22 Jul 2024 09:36 AM लखनऊ में पुलिस और वकील एक बार फिर से आमने-सामने आ गए है...

Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞