- हिन्दुस्तान की नज़र/मो० फैज़ान
नई दिल्ली। मालेगांव बम धमाके की आरोपी और बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर शुक्रवार को मुंबई के एनआईए कोर्ट में पेश हुईं। इस दौरान कोर्ट में जज ने साध्वी सहित उपस्थित सभी आरोपियों से सवाल पूछे। जज का पहला सवाल था कि ''क्या आप बता सकते हैं अब तक कितने गवाहों की गवाही हुई है?'' इस पर साध्वी प्रज्ञा ने जवाब दिया कि ''मुझे नहीं पता''।
जज ने दूसरा सवाल पूछा, ''अब तक गवाहों के बयान है कि 29 सितंबर 2008 को मालेगांव में धमाका हुआ था। मैं ये नही पूछ रहा हूं कि किसने किया। मैं ये सिर्फ ये जानना चाहता हूं आप को क्या कहना है?'' इस पर प्रज्ञा साध्वी ने फिर जवाब दिया कि ''मुझे नहीं पता''।
बता दें, प्रज्ञा ठाकुर को गुरुवार को भी कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह पहुंच नहीं सकी थीं। इस हफ्ते यह दूसरा मौका था, जब वह कोर्ट में पहुंच नहीं सकीं। उनके वकील प्रशांत मागू ने गुरुवार को कोर्ट से कहा था कि वह हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं और सफर नहीं कर सकतीं। हालांकि अदालत ने उन्हें एक दिन की मोहलत देते हुए शुक्रवार को पेश होने के लिए निर्देश दिया था, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार होने को कहा था।
प्रज्ञा ने हाल ही में हुए लोकसभा के आमचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा सीट पर पराजित किया था। प्रज्ञा 2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। मालूम हो कि इस सप्ताह अदालत में पेश होने से छूट देने का प्रज्ञा का आवेदन, सोमवार को एनआईए जज वीएस पडालकर ने खारिज कर दिया था। आवदेन में प्रज्ञा ने कहा था कि उन्हें संसद की औपचारिकताएं पूरी करनी हैं। अदालत ने इस पर कहा कि मामले में इस स्तर पर अदालत में उसकी उपस्थिति आवश्यक है।
मो• फैज़ान / सम्पादक ✒️ {राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक} हिन्दुस्तान की नज़र - HKN 🗞️ जनता से सत्ता तक हर खबर...
Friday 7 June 2019
एनआईए कोर्ट में प्रज्ञा ठाकुर ने मालेगांव धमाकों से अनभिज्ञता जताई
मो• फैज़ान / सम्पादक ✒️
{राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक}
हिन्दुस्तान की नज़र - HKN ��️
जनता से सत्ता तक हर खबर...
Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞
यूपी में पुलिस VS वकील, धमकी के बाद हटाए गए लखनऊ के जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र अग्रवाल।
हिन्दुस्तान की नज़र - 📰 जनता से सत्ता तक हर खबर... Updated at: 22 Jul 2024 09:36 AM लखनऊ में पुलिस और वकील एक बार फिर से आमने-सामने आ गए है...
Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞
-
हिंदुस्तान की नज़र_HKN ब्यूरो चीफ जाहिद अली संवादाता मोहम्मद तसलीम की रिपोर्ट जनपद उन्नाव: नगर पालिका के जिम्मेदारों की मनमानी से फैल सकती...
-
हिंदुस्तान की नज़र_HKN ब्यूरो चीफ जाहिद अली. हसनगंज से संवाददाता अभिनेश सिंह के साथ पीयूष सिंह. उन्नाव-: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व आब...
-
हिंदुस्तान की नज़र_HKN ब्यूरो चीफ जाहिद अली साजेब समर की रिपोर्ट पुरवा उन्नाव :प्राप्त विवरण के अनुसार नगर के मोहल्ला दली गढी में आज भारत क...
-
हिंदुस्तान की नज़र_HKN ब्यूरो चीफ जाहिद अली संवाददाता पीयूष सिंह के साथ अभिनेश सिंह की रिपोर्ट स्कूटी सवार युवती को बचाने मे हुआ हादसा। वैन...
-
हिंदुस्तान की नज़र_HKN ब्यूरो जाहिद अली उन्नाव मोहम्मद तसलीम रिपोर्ट विद्यालय की दीवार पर रिपेयर नहीं कराए जाने का महिला अध्यापक ने लगाए गं...
-
हिंदुस्तान की नज़र_HKN ब्यूरो चीफ जाहिद अली संवाददाता अभिनेश सिंह की रिपोर्ट उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी...
-
आज दिनांक 12/01/2021 दिन मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश #प्रभारी_प्रिंयका_गांधी जी के शुभ जन्मदिवस के अवस...
No comments:
Post a Comment