Saturday 8 June 2019

आंधी-तूफान से प्रभावित जनपदों के प्रभारी मंत्री क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत कार्य का पर्यवेक्षण करें: मुख्यमंत्री


  •  

  • हिन्दुस्तान की नज़र/मो० फैज़ान


  • लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-तूफान से प्रभावित एटा, कासगंज, मैनपुरी, बदायूं  मुरादाबाद, फर्रुखाबाद जनपदों के प्रभारी मंत्रियों को निर्देशित किया है कि वे सम्बन्धित जनपदों का भ्रमण कर राहत कार्य का पर्यवेक्षण करें। उन्होंने सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों को स्वयं क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत वितरित करने के निर्देश भी दिये हैं।
    यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जनपद एटा के प्रभारी मंत्री श्री अतुल गर्ग, जनपद कासगंज के श्री सुरेश पासी, जनपद मैनपुरी के श्री गिरीश यादव, जनपद बदायूंं के श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, जनपद मुरादाबाद के डाॅ0 महेन्द्र सिंह तथा जनपद फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री श्री चेतन चैहान हैं।   



No comments:

Post a Comment

Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞

यूपी में पुलिस VS वकील, धमकी के बाद हटाए गए लखनऊ के जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र अग्रवाल।

हिन्दुस्तान की नज़र - 📰 जनता से सत्ता तक हर खबर... Updated at: 22 Jul 2024 09:36 AM लखनऊ में पुलिस और वकील एक बार फिर से आमने-सामने आ गए है...

Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞