Thursday 24 December 2020

पुरवा उन्नाव: पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने किया महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन

हिंदुस्तान की नज़र_HKN 
ब्यूरो चीफ जाहिद अली

पुरवा /उन्नाव:
 उन्नाव पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बृहस्पतिवार को पुरवा कोतवाली  परिसर में महिला हेल्पडेस्क के  का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण में प्राथमिकता दी जाएगी।

इस उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने कहा महिलाओं को अपनी समस्याओं को लेकर अब कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। इस हेल्पडेस्क पर महिलाएं अपनी समस्या नि:संकोच कर सकती हैं। 

 इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाने का निरीक्षण करने के दौरान मालखाना एवं अभिलेखों की जांच की। जांच में सब कुछ ठीक ठाक मिला। 

 इस दौरान पुरवा कोतवाल अनिल कुमार सिंह एस आई निरीक्षक और  नर्वदेश्वर तिवारी पूर्वा कस्बा इंचार्ज लाखन सिंह अमर सिंह आदि  लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞

यूपी में पुलिस VS वकील, धमकी के बाद हटाए गए लखनऊ के जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र अग्रवाल।

हिन्दुस्तान की नज़र - 📰 जनता से सत्ता तक हर खबर... Updated at: 22 Jul 2024 09:36 AM लखनऊ में पुलिस और वकील एक बार फिर से आमने-सामने आ गए है...

Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞