Thursday 13 June 2019

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश श्रीकांत रेड्डी और उसकी महिला साथी गिरफ्तार


  • हिन्दुस्तान की नज़र/मो० फैज़ान

  • नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में गुरुवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में 34 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया गया।

  • पुलिस ने बताया कि आरोपी श्रीकांत रेड्डी खूंखार अपराधी है और उसे मुठभेड़ में दो गोलियां लगी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

  • न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, उत्तर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त विजयंत आर्य ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस अधिकारियों ने नेताजी सुभाष प्लेस में रेड्डी और उसकी सहयोगी पूजा को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया।

  • डीसीपी ने बताया कि श्रीकांत रेड्डी पर हत्या सहित 12 मामले दर्ज हैं। उसने बुधवार- गुरुवार की दरम्यानी रात कथित रूप से नेताजी सुभाष प्लेस में अपनी सहयोगी के साथ मिलकर एक मोटरसाइकिल चुराई थी। इसके बाद दोनों ने लोगों से सोने की चेनें भी छीनीं थीं।


No comments:

Post a Comment

Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞

यूपी में पुलिस VS वकील, धमकी के बाद हटाए गए लखनऊ के जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र अग्रवाल।

हिन्दुस्तान की नज़र - 📰 जनता से सत्ता तक हर खबर... Updated at: 22 Jul 2024 09:36 AM लखनऊ में पुलिस और वकील एक बार फिर से आमने-सामने आ गए है...

Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞