Saturday 15 June 2019

मुख्यमंत्री ने जालौन में सड़क दुर्घटना में 04 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

 

घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश


हिन्दुस्तान की नज़र/मो० फैज़ान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद जालौन में आज एक सड़क दुर्घटना में 04 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। 
ज्ञातव्य है कि जनपद जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद में एक वैन और बालू लदे ट्रक की टक्कर हो जाने से 04 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 04 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।



No comments:

Post a Comment

Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞

यूपी में पुलिस VS वकील, धमकी के बाद हटाए गए लखनऊ के जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र अग्रवाल।

हिन्दुस्तान की नज़र - 📰 जनता से सत्ता तक हर खबर... Updated at: 22 Jul 2024 09:36 AM लखनऊ में पुलिस और वकील एक बार फिर से आमने-सामने आ गए है...

Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞