Saturday 15 June 2019

मुख्यमंत्री ने आंधी-तूफान तथा आकाशीय विद्युत से 12 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

 


हिन्दुस्तान की नज़र/मो० फैज़ान


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न जनपदों में बुधवार को आये आंधी-तूफान तथा आकाशीय विद्युत की घटनाओं में 12 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस दैवीय आपदा के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 04 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ है और उनकी हर सम्भव मदद की जाएगी। 
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को जन हानि, पशु हानि एवं मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को राज्य आपदा मोचक निधि के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पीड़ितों को वित्तीय मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ज्ञातव्य है कि बुधवार को सोनभद्र, बलिया, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी जनपदों में आंधी-तूफान तथा आकाशीय विद्युत से 12 लोगों की मृत्यु हो गई। 



No comments:

Post a Comment

Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞

यूपी में पुलिस VS वकील, धमकी के बाद हटाए गए लखनऊ के जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र अग्रवाल।

हिन्दुस्तान की नज़र - 📰 जनता से सत्ता तक हर खबर... Updated at: 22 Jul 2024 09:36 AM लखनऊ में पुलिस और वकील एक बार फिर से आमने-सामने आ गए है...

Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞