Tuesday 25 June 2019

कृषक किसान दिवस में ज्यादा से ज्यादा ले जानकारी जिससे कि फसलों में हो अधिक पैदावार: डीएम


हिन्दुस्तान की नज़र/मो० फैज़ान

रायबरेली। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार मे जनपदस्तरीय किसान दिवस के अवसर पर किसानों से कहा कि वे किसान दिवस में दी जा रही कृषि विकास सम्बन्धी जानकारियों को भली-भांति जानकर कृषि विकास में योगदान दें। उन्होंने ने कहा कि कृषकों को फसलों से सम्बन्धित कृषि वैज्ञानिक अधिकारियों द्वारा नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराये तथा उनकी कृषि सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण भी किया जाये। किसान दिवस में किसानों को जायद अरहर, तिल, तिल्ली, उरद, मूंग आदि फसलों की अच्छी उत्पादकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।


जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्देश दिये कि फसल बीमा आदि की शिकायते सम्बन्धित बैंक उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, प्रभारी इन्सोरेस कम्पनी आदि को कर अपनी समस्याओं का निस्तारण करेें  उन्होंने ने कहा कि किसान देश का भविष्य होता है, जब तक हम किसान का स्तर नहीं सुधार पाए हम देश का विकास नहीं कर सकते, किसानों की समृद्धि से ही देश की समृद्धि सम्भव है। जनपद में उन्नतिशील खाद व बीज की कोई कमी नहीं है। कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, प्राकृतिक संसाधनों को बचाएं। किसान दिवस में मृदा के स्वास्थ्य के बरे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मृदा के स्वास्थ्य को कैसे बचाया जाये, फसलो का चयन कैसे किया जाये तथा मृदा में क्या-क्या मिलाया जाये जिससे कि फसल अच्छी पैदा हो सके। एक किसान अयासपुरडीही ने नहर कटने की शिकायत की जिसके लिए जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई के निर्देश दिये कि उक्त जांच करके कार्यवाही करें। इस प्रकार की कई किसानों की समस्याओं को जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाये।

इस मौके पर कई कृषि विशेषज्ञों सहित अन्य विभागों के अधिकारी व किसान बडी संख्या में किसानों ने भी अपने विचार साझा किये। दौरान जिला कृषि अधिकारी रवि चन्द्र प्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी, सूचना के बड़े लाल व मो0 राशिद, खाद्य एवं विपणन अधिकारी, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, विद्युत विभाग, आशीष तिवारी, अजेन्द्र सिंह आदि विभागों के सम्बन्धित जन व किसानगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞

यूपी में पुलिस VS वकील, धमकी के बाद हटाए गए लखनऊ के जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र अग्रवाल।

हिन्दुस्तान की नज़र - 📰 जनता से सत्ता तक हर खबर... Updated at: 22 Jul 2024 09:36 AM लखनऊ में पुलिस और वकील एक बार फिर से आमने-सामने आ गए है...

Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞