Monday 17 June 2019

जगत प्रकाश नड्डा बने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, यू0पी0 भाजपा ने दी बधाई व शुभकामनाएं 


 

श्री नड्डा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पार्टी के विस्तार को गति मिलेगी, एक दल और परिवार के रूप में भाजपा अपने शीर्ष पर जाएगी - महेंद्र नाथ पांडेय 


हिन्दुस्तान की नज़र/मो० फैज़ान
लखनऊ। अंततोगत्वा जे पी नड्डा को लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को भारी बहुमत दिलाने का पुरस्कार मिल ही गया। और आज उन्हें भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बना ही दिया गया। उनके अध्यक्ष बनने से चारो तरफ खुशहाली का माहौल बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने शुभकामनाएं व बधाई दी है। 
डॉ पांडेय ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी को विस्तार मिला है, पूर्ण बहुमत से केंद्र में फिर से सरकार बनाने का अवसर मिला है। श्री नड्डा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पार्टी के विस्तार को गति मिलेगी और एक दल और परिवार के रूप में भाजपा अपने शीर्ष पर जाएगी।
जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, जीतेन्द्र सोनकर, नीलिमा कटियार, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी एवं अशोक तिवारी, सत्य प्रकाश तथा निर्मल तिवारी ने भी बधाई व शुभकानाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को जौनपुर जिले के जमीन पकड़ी एवम् कोहडे ग्राम सभा में मौन धारण कर एवम् कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई।

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को जौनपुर जिले के जमीन पकड़ी एवम् कोहडे ग्राम सभा में मौन धारण कर एवम् कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि ...