हिन्दुस्तान की नज़र/मो० फैज़ान
- लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी है। डाॅ. पाण्डेय ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाऐं दी और उनके दीर्घायु होने की मंगलकामना की। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिवस पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनकों शुभकामनाऐं दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाऐं देकर उनके दीर्घायु होनें की कामना करने वालों में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायन शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, शलभ मणि त्रिपाठी, संजयराय, जितेंद्र सोनकर, प्रदेश सहसम्पर्क प्रमुख राकेश त्रिपाठी, मीडिया पैनलिस्ट ओपी मिश्रा, संजीव मिश्रा, मुख्यालय सहप्रभारी अतुल अवस्थी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं दी।
Wednesday, 5 June 2019
भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर उनको हार्दिक शुभकामनाएं दिया
Featured Post
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को जौनपुर जिले के जमीन पकड़ी एवम् कोहडे ग्राम सभा में मौन धारण कर एवम् कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई।
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को जौनपुर जिले के जमीन पकड़ी एवम् कोहडे ग्राम सभा में मौन धारण कर एवम् कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि ...

-
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को जौनपुर जिले के जमीन पकड़ी एवम् कोहडे ग्राम सभा में मौन धारण कर एवम् कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि ...
-
हिंदुस्तान की नज़र_HKN ब्यूरो चीफ जाहिद अली संवादाता मोहम्मद तसलीम की रिपोर्ट जनपद उन्नाव: नगर पालिका के जिम्मेदारों की मनमानी से फैल सकती...
No comments:
Post a Comment