Thursday 6 June 2019

अखिलेश यादव ने 2022 में सरकार बनाने के लिए नौजवानों का आव्हान किया, कहा कि वे निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर सक्रिय हों

 


 



  •  

  • हिन्दुस्तान की नज़र/मो० फैज़ान
    लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि विगत दो वर्षो से राज्य की जनता भाजपा के पाप को जनता भोग रही है। भाजपा सरकार ने राज्य में जनहित में कोई काम नहीं किया। वह जातिवाद को आधार बनाकर समाज में नफरत पैदा करने का ही काम कर रही है। इस देश की मिलीजुली संस्कृृति को बर्बाद कर रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता में भारी नाराजगी है।
    श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय में, सैकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। जनसामान्य अपने जानमाल को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है। महिलाएं डरी-सहमी है। समाज का हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार ने अपनी तो कोई व्यवस्था की नहीं, समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 और 1090 सेवा शुरू की थी उसे भी बर्बाद कर दिया। बेकसूरों और चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करने वालों को सताया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। चुनाव नतीजों की आड़ में किन्तु विकास से पलायन को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। 
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा समाजवादी सरकार के कामों का मुकाबला नहीं कर सकती है। समाजवादी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे बहुत कम समय में बनवाया जिस पर सेना के युद्धक विमान भी उतर चुके है। ऐसी एक भी सड़क भाजपा राज में नहीं बनी है। समाजवादी सरकार में मेट्रो रेल चली जिसे अभी तक गुजरात में भी नहीं चलाया जा सका है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की शुरूआत समाजवादी सरकार ने की जिससे भाजपा सरकार ने बलिया गोरखपुर को ही बाहर कर दिया है। सवा दो वर्ष बाद भी उसके बनने का समय बढता जा रहा है। सपा अध्यक्ष ने कहा यह बात जनता समझने लगी है कि भाजपा ने अपने झूठ और छल से केंद्र की सत्ता हासिल की है। उसने लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को तिलांजलि दे दी है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता तथा समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध है। जनता के हितों के लिए समाजवादी पार्टी हमेशा संघर्ष करती आई है। भाजपा की एकाधिकारवादी और यथास्थितिवादी नीतियों का वह दृृृढ़ता से मुकाबला करेगी। लोकतंत्र के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
    अखिलेश यादव ने नौजवानों का आव्हान किया कि वे फिर अपने जनपदों और निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर सक्रिय हों, समाजवादी पार्टी की नीतियों और समाजवादी सरकार के विकास कार्यो के बारे में जनता को जानकारी दें। वे फिर गरीबों के पास जाएं उनसे सम्पर्क कर बात करें। उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य बड़ा है। हमें सामाजिक न्याय के लिए महापरिवर्तन की दिशा में जाने के लिए संकल्पित होकर प्रतिबद्धता से आगे बढ़ना है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे श्री अखिलेश यादव को सन् 2022 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता के बीच जाएगें, और सघन अभियान चलाएगें। नौजवानों ने कहा कि वे इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए घर-घर जाएगें।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को जौनपुर जिले के जमीन पकड़ी एवम् कोहडे ग्राम सभा में मौन धारण कर एवम् कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई।

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को जौनपुर जिले के जमीन पकड़ी एवम् कोहडे ग्राम सभा में मौन धारण कर एवम् कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि ...