Sunday 27 December 2020

पुरवा उन्नाव:नगर पंचायत पुरवा में बनेगा 26 लाख की लागत का पार्क सांसद साक्षी महराज

हिंदुस्तान की नज़र_HKN 
ब्यूरो चीफ जाहिद अली उन्नाव. 

मो मोहसिन खान की रिपोर्ट

पुरवा उन्नाव //पुरवा रविवार को  सांसद निधि से   पुरवा नगर पंचायत में 26 लाख की लागत से बन रहे भव्य पार्क के शिला न्यास करते हुए सांसद साक्षी महराज ने कहा  भारत देश में अब  दो विधान दो विचार नहीं चलेंगे    कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक  सब पर एक ही कानून लागू होगा , समान नागरिक संहिता l  बढ़ते हुए  जनसंख्या  पर उन्होंने बताया  सरकार शीघ्री  जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने वाली है जिसमें 2 बच्चों वाले परिवार को ही  चुनाव लड़ने और अन्य तमाम सरकारी सुविधाओं का फायदा सिर्फ उन्हें ही मिलेगा l                          उक्त कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए  क्षेत्रीय सांसद साक्षी  महाराज ने कहा भाजपा  विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी हैं  हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने  पूरे राष्ट्र को मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है  उन्होंने  राम मंदिर  ,धारा 370, 35 ए, तीन तलाक   जैसी  तमाम राष्ट्रीय समस्याएं चुटकी बजाकर हल कर दिया है  उन्होंने अपने संबोधन में  कहा तमाम लोग जरा से लालच में हिन्दू धर्म बदलकर ईसाई और मुसलमान बनने वालो का आरक्षण समाप्त होना चाहिए, lदेश मे समान नागरिक आचार संहिता व भारत देश मे बढ़ते हुए मुस्लिम जनसंख्या पर कहा कि  बंटवारे के समय दो करोड़ थे आज 30 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं अब मुसलमानो का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त होना चाहिए! वह अब हिंदुओं के छोटे भाई बनकर रहें और स्वय कहें कि हमको  अल्पसंख्यक का दर्जा नहीं चाहिए आने वाले समय में  चुनाव लड़ने  और उन तमाम सरकारी सुविधाओं में दो बच्चे वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी  l जनसभा को संबोधित करते हुए पुरवा चेयरमैन रेनू गुप्ता से कहा पुरवा के विकास के लिए मैं कटिबद्ध हूं और  पुरवा के विकास के लिए  पूरी इमानदारी से  जनता की सेवा करती हूं करती रहूंगी l संचालक बाल शंकर त्रिपाठी ने  अपने संबोधन में कहा सांसद जी के आदेशानुसार सभी सड़को का स्टीमेट  और पुरवा के विकास कार्यों की सूची लेकर शीघ्र ही केशव प्रसाद मौर्य के पास जाकर  पुरवा के विकास के लिए कई योजनाएं लाने का काम करूंगा l
उन्होने कहा केन्द्र सरकार शीघ्र ही जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाने वाली है इस मौके पर   वरिष्ठ भाजपा नेता मोहित शुक्ला चेयरमैन रेनू गुप्ता  सभासद कुंज बिहारी निर्मल संजय गुप्ता,राजू साहू,संजय गुप्ता, मोहित शुक्ला, डा0 रजनीश वर्मा, अंकित साहू, सांसद प्रतिनिधि राम विष्णु लोधी मोतीलाल लोधी , भूपेश बाथम, रामचन्द्र गुप्ता तथा मँच का संचालन बालशंकर त्रिपाठी ने किया!

No comments:

Post a Comment

Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞

यूपी में पुलिस VS वकील, धमकी के बाद हटाए गए लखनऊ के जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र अग्रवाल।

हिन्दुस्तान की नज़र - 📰 जनता से सत्ता तक हर खबर... Updated at: 22 Jul 2024 09:36 AM लखनऊ में पुलिस और वकील एक बार फिर से आमने-सामने आ गए है...

Hindustan Ki Nazar - HKN 🗞